Lucknow News: कबाड़ की दुकान में धमाका, एक युवक की मौत, मचा हड़कंप

धमाका इतना तेज था कि स्थानीय लोग भी सहम गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई..

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी में कैंट थाना क्षेत्र के लकड़ी मोहाल इलाके में मंगलवार को एक कबाड़ की दुकान में धमाका हो गया। इस दौरान दुकान में मौजूद एक युवक की धमाके की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि स्थानीय लोग भी सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना के समय युवक काट रहा था सिलेंडर

यह भी पढ़े - लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

पुलिस जांच में मृतक की पहचान 33 वर्षीय रामकृष्ण कुमार निवासी हरदोई के रूप में हुई है। एडीसीपी पूर्वी और फॉरेंसिक टीम ने जांच में पता चला है कि रामकृष्ण कुमार ऑक्सीजन सिलेंडर को काट रहे थे। इसी दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया। इस दौरान धमाके की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देदी गई है। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.