- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- प्रदेश नहीं संभल रहा तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: अखिलेश यादव
प्रदेश नहीं संभल रहा तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने नोएडा में मजदूरों के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री प्रदेश की स्थिति संभाल नहीं पा रहे हैं तो उन्हें सम्मानपूर्वक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, अन्यथा जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।
इस बयान के कुछ घंटे बाद Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि यदि आंदोलन वास्तव में किसी साजिश का हिस्सा है, तो राज्य की खुफिया व्यवस्था क्या कर रही थी। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अगर यह सच है तो खुफिया पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।
सपा प्रमुख ने कहा कि मजदूरों के आंदोलन को नक्सलवाद या साजिश बताकर बदनाम करने से पहले सरकार को यह बताना चाहिए कि पिछले 10 वर्षों में ऐसे हालात क्यों बने। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और आर्थिक दबाव से पहले ही श्रमिक परिवार परेशान हैं, ऐसे में उन पर दोषारोपण करना हालात को और बिगाड़ सकता है।
Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘डबल इंजन सरकार जनता के लिए ट्रबल इंजन बन गई है।’ उन्होंने दोहराया कि अगर मुख्यमंत्री से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, नहीं तो जनता जवाब देगी।
