बलिया में सड़क हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान नारायनपुर निवासी 60 वर्षीय अंबिका प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह दुकान से घर का सामान लेकर पैदल सेमरी मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - स्कूल चलो रैली में बच्चों ने दिया शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

हादसे में अंबिका प्रसाद के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाएं पैर की हड्डी टूट गई। परिजन उन्हें तत्काल पीएचसी बांसडीह लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता की मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.