Lucknow News: छात्रा का शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

लखनऊ। दुबग्गा इलाके में 23 जनवरी से लापता आठ वर्षीय छात्रा का शव शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव के साथ पावर हाउस चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। वे पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव वहां से हटवाया, लेकिन स्थानीय महिलाएं और अन्य लोग प्रदर्शन जारी रखे। करीब दो घंटे बाद उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

आठ दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब हुई थी छात्रा

छात्रा 23 जनवरी को सब्जी बेचने गई थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बीते शनिवार को सैरपुर थाना क्षेत्र में एक नाले से उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पावर हाउस चौराहे पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे, जिससे आईआईएम रोड पर यातायात बाधित हो गया।

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान

सूचना पर एसीपी काकोरी, पारा और दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नाराज लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों की मदद से शव को हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, मगर प्रदर्शनकारी सड़क पर ही डटे रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

तीन संदिग्धों से हो रही पूछताछ

छात्रा का शव जहां मिला, वहां से दुबग्गा पुलिस और क्राइम टीम ने घटनाक्रम को ट्रेस किया। जांच में तीन संदिग्ध पुलिस के रडार पर आए, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

पुलिस के अनुसार, छात्रा के सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हुई। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच के लिए स्लाइड तैयार कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गई है। चार डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों ने शव को करीब आठ दिन पुराना बताया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.