Lucknow News: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया शारीरिक शोषण, युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ: बाजारखाला थाने में एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्या के मुताबिक, युवती ने गोमतीनगर के ग्वारी निवासी प्रेमी पवन के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि निजी कंपनी में नौकरी के दौरान पवन से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करते थे। आरोप है इस दौरान पवन से उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर उसने हामी भर दी। फिर आरोपी उसे एक मकान में लेकर गया। जहां उसने दुष्कर्म किया।

विरोध किए जाने पर पवन उससे जल्द ही शादी करने की बात कहने लगा। इन सबके बीच पीड़िता को जानकारी हुई कि पवन की दूसरी जगह शादी तय हो गई है। ऐतराज करने पर प्रेमी उसको डराने-धमकाने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पवन के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.