Lucknow News: स्कूल से गैरहाजिर रहने पर दो शिक्षिकाएं सस्पेंड, अभिभावकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

लखनऊ। बिना अवकाश के स्कूल से अनुपस्थित रहने और देर से आने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने राजधानी के दो प्राइमरी स्कूलों की शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान भी दोनों शिक्षिकाएं स्कूल से गायब पाई गईं।

काकोरी की शिक्षिका अक्सर रहती थीं गायब

काकोरी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल भरोसा में तैनात सहायक शिक्षिका शैलजा यादव के खिलाफ अभिभावकों और ग्रामीणों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नियमित रूप से स्कूल नहीं आतीं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीईओ काकोरी की रिपोर्ट में सामने आया कि शैलजा यादव अलग-अलग आठ दिनों तक बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित रहीं और अक्सर दो घंटे की देरी से पहुंचती थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए BSA ने उन्हें निलंबित कर प्राइमरी स्कूल मवानी खेड़ा से सम्बद्ध कर दिया।

यह भी पढ़े - लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

मोहनलालगंज की शिक्षिका 21 मार्च से गायब

इसी तरह, मोहनलालगंज के प्राइमरी स्कूल हसनपुर कनेरी की सहायक शिक्षिका दीप शिखा भी लंबे समय से स्कूल नहीं आ रही थीं। पांच मई को हुए निरीक्षण के दौरान वह अनुपस्थित पाई गईं। जांच में पता चला कि दीप शिखा 21 मार्च से बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश के स्कूल नहीं आई हैं और उच्चाधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। BSA राम प्रवेश ने उन्हें निलंबित कर बीआरसी मोहनलालगंज से सम्बद्ध किया है।

प्रकरणों की जांच बीईओ गोसाईंगंज को सौंपी

दोनों शिक्षिकाओं के मामलों की जांच की जिम्मेदारी बीईओ गोसाईंगंज को सौंपी गई है। BSA का कहना है कि शिक्षकों की लापरवाही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है और किसी भी स्तर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.