Sitapur News: बारात में आए हरदोई के परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र के भकुरहा गांव में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में हरदोई जिले के मदारा गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग प्रभूदयाल की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गरिमा, रिश्तेदार कुसमा और बाइक सवार दिनेश कुमार घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, प्रभूदयाल अपने बेटे राम सागर, बहू गरिमा और रिश्तेदार कुसमा के साथ बेटे के साले सुमित कुमार की बारात में शामिल होने भकुरहा गांव आए थे। सभी लोग भकुरहा पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे, तभी गोपामऊ रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे उनसे टकरा गई।

हादसे में प्रभूदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य परिजनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही प्रभूदयाल की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है। बाइक चला रहा युवक कन्नौज जिले के मखाईपुर निवासी दिनेश कुमार भी इस हादसे में घायल हुआ है।

पिसावां थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.