Operation Sindoor: भारतीय सेना की कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों की मौत, कहा- "काश मैं भी मारा जाता"

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले का कड़ा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ा हवाई हमला किया। इस ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया, जिसमें मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के 14 करीबी रिश्तेदारों की मौत हो गई।

भारतीय हमले में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की बहन भी मारी गई है। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित उसके परिवार पर यह हमला किया गया, जिसमें उसके कई रिश्तेदारों और सहयोगियों की जान चली गई। इस हमले के बाद मसूद अजहर ने एक चिट्ठी जारी कर लिखा, "दिल चाहता है, काश मैं भी इस हमले में मारा जाता।"

यह भी पढ़े - तमिलनाडु में नई राजनीतिक शुरुआत : अभिनेता विजय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बहावलपुर के सुभान अल्लाह परिसर पर भी हमला

सेना की कार्रवाई पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में फैले आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर की गई। अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब में 4 और पीओके में 5 ठिकानों को टारगेट किया गया। बहावलपुर में स्थित सुभान अल्लाह परिसर भी हमले की जद में आया।

दफनाया जाएगा आज ही

जैश-ए-मोहम्मद की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मसूद अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां और बाजी सादिया के पति समेत उसकी बेटी के चार बच्चे इस हमले में मारे या घायल हुए हैं। मारे गए अधिकतर लोग महिलाएं और बच्चे थे। मृतकों को बुधवार (07 मई, 2025) को ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अजहर का एक करीबी सहयोगी, उसकी मां और दो अन्य नजदीकी सहयोगी भी इस हमले में मारे गए हैं।

भारतीय सेना का यह ऑपरेशन, आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.