Gonda News: सहायता प्राप्त स्कूलों में फर्जी भर्ती का खुलासा, दो लिपिकों को ईओडब्ल्यू ने किया तलब

गोंडा। जिले के एडेड (सहायता प्राप्त) स्कूलों में शिक्षकों की फर्जी भर्ती मामले की जांच अब तेज़ी पकड़ चुकी है। विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) ने बेसिक शिक्षा विभाग के दो लिपिकों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इसके लिए EOW के अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों कर्मचारियों को डीजीपी कार्यालय से अटैच करने के निर्देश देते हुए बीएसए को पत्र भी भेजा है।

गोंडा जिले में फिलहाल 28 सहायता प्राप्त स्कूल संचालित हैं, जिनमें 600 से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर फर्जीवाड़े की गंभीर शिकायतें मिली थीं। जांच में सामने आया है कि इनमें से कई नियुक्तियाँ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई थीं।

शिकायत के बाद मामले की जांच पहले एसआईटी (विशेष जांच टीम) को सौंपी गई थी, जिसने करीब तीन वर्षों तक जांच की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। इसके बाद प्रमुख सचिव ने एसआईटी की रिपोर्ट को खारिज करते हुए जांच का जिम्मा ईओडब्ल्यू को सौंप दिया।

ईओडब्ल्यू अब शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की गहन जांच कर रही है। इसी सिलसिले में विभाग के लिपिक सुधार कुमार सिंह और लेखा लिपिक अनुपम पांडेय को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया गया था, लेकिन दोनों उपस्थित नहीं हुए। अब ईओडब्ल्यू के आदेश पर उन्हें मुख्यालय से अटैच किया जा रहा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि दोनों लिपिकों को तत्काल EOW मुख्यालय में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच की गति को देखते हुए इस मामले में और भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.