UP News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यूपी में रेड अलर्ट, DGP बोले- नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है पुलिस

लखनऊ। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई इस सैन्य कार्रवाई के मद्देनज़र पूरे प्रदेश में बुधवार को रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा, “राज्य की सभी फील्ड यूनिट्स को सशस्त्र बलों से समन्वय बनाए रखने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी पुलिस सतर्क, संसाधनों से युक्त और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जय हिंद।”

यह भी पढ़े - अच्छे जनप्रतिनिधि विकास की गारंटी, माफिया केवल शोषण करते हैं : मुख्यमंत्री योगी

भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। ऑपरेशन के तहत लश्कर-ए-तोएबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और खुफिया तंत्र को भी एक्टिव मोड में डाल दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.