- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- महराजगंज
- Maharajganj News: महराजगंज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जश्न, गूंजे देशभक्ति के नारे
Maharajganj News: महराजगंज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जश्न, गूंजे देशभक्ति के नारे
On
महराजगंज। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की सख्त कार्रवाई के बाद पूर्वांचल के महराजगंज जिले में जश्न का माहौल देखने को मिला। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की खबर मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और हाथों में तिरंगा थामे ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से गगन गुंजा दिया।
भीड़ में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है, जिसने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और देश की शान को बरकरार रखा। जानकारी के मुताबिक, सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर कई ठिकानों को ध्वस्त किया है।
महराजगंज में लोगों का जोश और देशभक्ति का जज़्बा इस बात का गवाह बना कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।
खबरें और भी हैं
कौशांबी में हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत, बाथरूम में मिला शव
By Parakh Khabar
Latest News
09 Jun 2026 16:40:51
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
