- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News: 20 रुपये और आम का लालच देकर 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Lucknow News: 20 रुपये और आम का लालच देकर 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
On
लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 75 वर्षीय एक बुजुर्ग ने 6 साल की मासूम बच्ची को 20 रुपये और आम का लालच देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
शाम को जब मां घर लौटी तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। पहले तो गांव के कुछ लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश की और समझौते का प्रयास किया, लेकिन बाद में कुछ ग्रामीणों की सलाह पर शुक्रवार को पीड़िता की मां ने बंथरा थाने में मामला दर्ज कराया।
बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता
By Parakh Khabar
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
Latest News
30 Apr 2026 12:30:12
वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
