लखनऊ: खेलते समय पैर फिसला, नाले में बही 6 साल की बच्ची

लखनऊ। उच्चाधिकारियों के तमाम निर्देशों के बाद भी खुले नाले अब तक बंद नहीं हो सके। नगर निगम की लापरवाही का नतीजा बुधवार को वजीरगंज क्षेत्र की एक 6 साल की बच्ची को भुगतना पड़ गया। खुले नाले के किनारे खेल रही इस बच्ची का पैर फिसल गया और वह नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई। वह बहकर बड़े नाले में पहुंच गई।

मोहल्ले वालों ने नाले में उतरकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बच्ची का पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के पिता इरफान ने बताया कि 6 साल की बेटी नसरा बारिश के दौरान बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी।

यह भी पढ़े - लखनऊ : विशेष सत्र से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन, महिला आरक्षण लागू करने की मांग

अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे नाले में गिर गई। मौके पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह और नगर निगम की टीम भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पहले बच्ची छोटे नाले में गिरी थी लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वह बहकर गहरे नाले में पहुंच गई। मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम रेस्क्यू करने में जुटी है।

घनी आबादी के बीच खुले नाले बन रहे जानलेवा

पुराने लखनऊ में घनी आबादी के बीच खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं। नगर विकास मंत्री से लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास तक निरीक्षण कर खुले नालों को बंद कराने के निर्देश दे चुके हैं। पाटा नाला हो या हैदर कैनाल आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। जरा चूके नहीं कि सीधे नाले में पहुंच गए। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी नालों को कवर नहीं कर पाए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस
नैनीताल। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के...
देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ : कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.