लखनऊ में रिश्ते हुए कलंकित!: जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली में एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि जेठ ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी कर दी।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति समेत चार पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ डीपी एक्ट के तहत मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में महिला का कहना है कि वर्ष 2023 में इंदिरानगर के खुर्रमनगर निवासी पंकज शुक्ला से उसकी शादी हुई थी।

यह भी पढ़े - UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य

आरोप है कि ससुराल में दहेज की अतिरिक्त मांगों को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। जेठ अजय शुक्ला उस पर गलत नियत रखता था। उसे कमरे में अकेला पाकर जेठ ने दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया था। नाकाम होने पर जेठ ने उससे मारपीट की।

महिला ने बताया कि मायके पक्ष ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद महिला ने ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दंपति के आपसी विवाद से जुड़ा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.