- Hindi News
- भारत
- औरा (ŌURA) रिंग भारत में लॉन्च, रिपोर्ट में सामने आई भारतीयों की खराब नींद की आदतें
औरा (ŌURA) रिंग भारत में लॉन्च, रिपोर्ट में सामने आई भारतीयों की खराब नींद की आदतें
इंदौर। वैश्विक स्मार्ट रिंग निर्माता औरा (ŌURA) ने भारत में अपने उत्पाद ‘औरा रिंग 4’ के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने इसके साथ ही भारतीयों की नींद की आदतों पर आधारित एक रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें कम नींद को लेकर चिंता जताई गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय औसतन प्रतिदिन 6 घंटे 28 मिनट की नींद लेते हैं, जो वैश्विक औसत से कम है। इसमें यह भी कहा गया है कि बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जागते हैं और नियमित नींद का समय नहीं रख पाते।
कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी डग स्विनी ने कहा कि पर्याप्त नींद बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, लेकिन बदलती जीवनशैली के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारतीयों में दिन के समय झपकी लेने की प्रवृत्ति अधिक है, जिससे उनकी थकान दूर करने में मदद मिलती है।
कंपनी के अनुसार, ‘औरा रिंग 4’ में उन्नत सेंसर और तकनीक का उपयोग किया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान करता है।
औरा रिंग 4 की कीमत 28,900 रुपये से शुरू होती है और इसके लिए मासिक सदस्यता शुल्क भी निर्धारित किया गया है।
