एण्डटीवी के कलाकारों ने साझा किए ईद सेलिब्रेशन के खास प्लान

मुंबई। ईद के पावन अवसर पर एण्डटीवी के कलाकारों ने अपने जश्न और पारंपरिक यादों को साझा किया है। उनके अनुसार, यह त्योहार केवल इबादत का नहीं, बल्कि परिवार, दोस्तों और अपनों के साथ खुशियाँ बांटने का खास मौका होता है।

‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे आसिफ शेख ने कहा कि ईद उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास है। उन्होंने बताया कि बचपन में ईद की शुरुआत नमाज से होती थी, जिसके बाद परिवार के साथ मिलकर शीर खुरमा, बिरयानी और कबाब जैसे व्यंजनों का आनंद लिया जाता था। इस साल वह घर पर दोस्तों के साथ एक छोटा-सा आयोजन करेंगे और सेट पर सह-कलाकारों के लिए खास ईद ट्रीट भी रखेंगे।

यह भी पढ़े - Entertainment News : ‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ का फर्स्ट लुक जारी, नारीवाद की नई कहानी पेश करेगी फिल्म

वहीं, शो में टिल्लू का किरदार निभा रहे सलीम जैदी ने कहा कि ईद खुशियों और रिश्तों को मजबूत करने का त्योहार है। उन्होंने बताया कि बचपन में नए कपड़े पहनना और ईदी लेना खास होता था। इस बार वह घर के साथ-साथ सेट पर भी ईद मनाने की तैयारी कर रहे हैं और टीम के साथ मिलकर जश्न मनाएंगे।

कलाकारों ने कहा कि शूटिंग के दौरान साथ काम करने वाली टीम भी परिवार जैसी बन जाती है, इसलिए सेट पर त्योहार मनाना उनके लिए और भी खास अनुभव होता है।

‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ का प्रसारण एण्डटीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे किया जाता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.