न्यूट्रिका ने शहद बाजार में रखा कदम, ‘न्यूट्रिका बी हनी’ लॉन्च

इंदौर। बीएन एग्रीटेक के वेलनेस ब्रांड न्यूट्रिका ने शहद सेगमेंट में प्रवेश करते हुए ‘न्यूट्रिका बी हनी’ नाम से नए उत्पादों की श्रृंखला लॉन्च की है। कंपनी ने बताया कि यह रेंज फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के जनरल ट्रेड स्टोर्स में उपलब्ध है।

कंपनी के अनुसार, ‘न्यूट्रिका बी हनी’ को एनर्जी, फिटनेस और इम्युनिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें तीन वैरिएंट शामिल हैं—प्रो-एनर्जी मल्टीफ्लोरा हनी, प्रो-फिटनेस लेमन इन्फ्यूज्ड हनी और प्रो-इम्युनिटी तुलसी इन्फ्यूज्ड हनी।

यह भी पढ़े - Business News : प्रस्तावित IPO के लिए NSE ने सहयोगी कंपनियों का चयन किया पूरा

कंपनी का दावा है कि इन उत्पादों में किसी प्रकार के आर्टिफिशियल प्रिज़र्वेटिव्स या अतिरिक्त चीनी का उपयोग नहीं किया गया है और इन्हें प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त किया गया है।

न्यूट्रिका के डायरेक्टर और बिजनेस हेड (एफएमसीजी) स्पर्श सचर ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी की वेलनेस-केंद्रित सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें पारंपरिक खाद्य पदार्थों को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार, यह पहल उसके फंक्शन-फर्स्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतर एवं स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.