जानकीपुरम में लगा स्वास्थ्य शिविर

लखनऊ। राजधानी जानकीपुरम के जानकी वाटिका में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को विश्व होम्योपैथी दिवस के मौके पर चित्रांश कल्याण समिति एवं आरोग्य रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

जिसे जानकीपुरम सेक्टर जी स्थित अष्टकोणेश्वर महादेव मंदिर जानकी वाटिका में में नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। वहीं डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप राय, डा. ज्योति श्रीवास्तव, डा. सुगंधा श्रीवास्तव, डा. अनुपम, डा. देवेश तिवारी द्वारा करीब सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
 
साथ डॉक्टरों ने स्वस्थ रहने, तनाव दूर करने, खानपान पर ध्यान देने, व्यायाम करने की सलाह दी। इसके पश्चात समिति ने सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के महासचिव रवीश चंद्र, संरक्षक नरेंद्र भूषण, डा. यूएस लाल सहित मौजूद रहे।
 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.