- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- दोस्ती, दगाबाजी और दरिंदगी : अफसर की बेटी के साथ चलती कार में गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार
दोस्ती, दगाबाजी और दरिंदगी : अफसर की बेटी के साथ चलती कार में गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार
On
UP News : कहते हैं मुसीबत कोई काम आए या ना आए, पर दोस्त जरूर काम आते हैं। लेकिन लखनऊ में एक ऐसा केस सामने आया है, जिसमें दोस्तों ने मिलकर अपनी दोस्त के साथ दगाबाजी कर दी। 3 दोस्तों ने मिलकर अपनी महिला मित्र के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला लखनऊ का है, जहां सेवानिवृत्त अफसर की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की किंग जॉर्ड मेडिकल में इलाज करा रही थी। इसी दौरान बाहर चाय लगाने वाले सत्यम नामक लड़के से दोस्ती हो गई। इसी दौरान मोबाइल चार्जिंग के बहाने मिलकर सत्यम ने अपने 2 दोस्तों के साथ कार में गैंगरेप किया। रेप के बाद आरोपियों ने शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लड़की को छोड़ दिया। वजीरगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों ने युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़िता का केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में इलाज चल रहा है। वह अक्सर वहां जाती थी। इस दौरान बाहर चाय की दुकान पर काम करने वाले मड़ियांव के सत्यम मिश्र से उसकी जान-पहचान हो गई।
पांच दिसंबर को युवती इलाज के लिए वहां पहुंची। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह सत्यम की दुकान पर चाय पीने लगी। इस दौरान उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। युवती ने सत्यम से कहा तो उसने बाजारखाला के मो. असलम (चालक) की एंबुलेंस में मोबाइल चार्जिंग पर लगवा दिया। कुछ देर के बाद युवती ने अपना फोन मांगा तो सत्यम ने बताया कि चालक एंबुलेंस लेकर डालीगंज चला गया है। सत्यम युवती को ई-रिक्शे से डालीगंज लेकर पहुंचा। वहां युवती को बताया गया कि एंबुलेंस आईटी चौराहे पर है।
दोनों वहां पहुंचे तो चाय दुकान मालिक बाजारखाला का मो. सुहैल व असलम कार से वहां आ गए। उन्होंने सत्यम व युवती को कार में बैठा लिया। सभी लोग बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित ढाबे पर पहुंचे। वहां खाना खाया। आरोपियों ने वहीं पर युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। युवती नशे में हो गई तो उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ चलती कार में मुंह काला किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई भी की। नशे में धुत आरोपी बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक कार दौड़ाकर युवती से दरिंदगी करते रहे। फिर, सफेदाबाद से मुंशी पुलिया तक आरोपी बड़े आराम से पहुंचे और युवती को छोड़कर भाग निकले।
इंस्पेक्टर वजीरगंज मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी-सत्यम, सुहैल और असलम पांच दिसंबर को शाम सात बजे युवती को असलम के भाई की कार में लेकर निकले थे। आरोपियों ने परिवर्तन चौक के आसपास बीयर और शराब खरीदी थी। बाराबंकी के सफेदाबाद पहुंचने के बाद ढाबे में आरोपियों ने शराब पी और खाना खाया। इसी दरम्यान युवती को बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन पिला दिया गया। बेसुध हुई युवती को आरोपियों ने कार में बिठाकर दरिंदगी करते रहे।
एडीसीपी सीएन सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुहैल और असलम के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। दोनों के फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। युवती का अश्लील वीडियो बनाए जाने की आशंका को देखते हुए दोनों के फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। डीसीपी पश्चिम राहुल राज का कहना है कि घटना के बाद युवती काफी डरी-सहमी थी। मुंशी पुलिया पर आरोपियों के छोड़ने के बाद वह किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची और उसको सारी बात बताई। रविवार को उसने हिम्मत जुटाई और सारी बात परिवारीजनों को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों- सत्यम, सुहैल और असलम को शिक्षा भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें और भी हैं
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
By Parakh Khabar
बलिया : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
By Parakh Khabar
एलपीजी संकट के पीछे वैश्विक हालात भी जिम्मेदार : डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
बलिया : किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
बलिया : स्कूल चलो अभियान के लिए बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
By Parakh Khabar
यूपी में LPG-पेट्रोल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें : प्रमुख सचिव
By Parakh Khabar
बरेली : अग्निवीर भर्ती रैली में 650 युवाओं ने लगाई दौड़, 440 सफल
By Parakh Khabar
Latest News
15 Mar 2026 17:45:41
कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
