स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल शादी: 7 दिसंबर की अफवाह पर भाई ने लगाई रोक, मां ने कहा, जल्द होगी शादी!

लखनऊः भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी एक बार फिर सुर्खियों में है। मूल रूप से 23 नवंबर को तय यह हाई-प्रोफाइल वेडिंग स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक बिगड़ी तबीयत के कारण स्थगित हो गई थी। उसी दौरान पलाश की सेहत भी प्रभावित हुई और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब दोनों स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, लेकिन नई तारीख को लेकर फैन्स की उत्सुकता चरम पर है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर 7 दिसंबर को नई शादी की तारीख बताकर खूब वायरल पोस्ट्स हुईं। कई यूजर्स इसे पक्की खबर मानकर बधाइयां देने लगे, लेकिन परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई। अब स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने साफ-साफ इन अफवाहों का खंडन कर दिया है। श्रवण ने कहा, "मुझे इन तारीखों की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी स्थगित ही है और नई डेट पर कोई फैसला नहीं हुआ। ये सब महज सोशल मीडिया की अफवाहें हैं।"

यह भी पढ़े - Ballia Murder : ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

दूसरी ओर, पलाश की मां अमिता मुच्छल ने भी परिवार की भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह अप्रत्याशित घटना दोनों परिवारों के लिए बेहद दुखद रही। अमिता ने कहा, "स्मृति और पलाश दोनों काफी परेशान हैं। सबकुछ तैयार था, मैंने तो स्मृति के लिए खास वेलकम भी प्लान किया था। लेकिन सब ठीक हो जाएगा, शादी बहुत जल्द हो जाएगी।"

इस बीच, स्मृति की करीबी दोस्त और भारतीय टीम की साथी जेमिमाह रोड्रिग्स ने भी दोस्ती की मिसाल कायम की। स्मृति का साथ देने के लिए जेमिमाह ने WBBL सीजन से अपना नाम वापस ले लिया। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने जेमिमाह की इस सच्ची दोस्ती की सोशल मीडिया पर तारीफ की और इसे "सबसे सच्ची दोस्ती का उदाहरण" बताया। उन्होंने लिखा कि बिना शोर-शराबे के चुपचाप साथ निभाना ही असली दोस्ती है।

फिलहाल दोनों परिवार गोपनीयता की अपील कर रहे हैं और फैन्स को धैर्य रखने की सलाह दे रहे हैं। जैसे ही नई तारीख की आधिकारिक घोषणा होगी, यह जोड़ी फिर से खुशियों का केंद्र बनेगी!

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.