- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लें : बृजेश पाठक
लखनऊ में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लें : बृजेश पाठक
लखनऊ। लखनऊ के सांसद, रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं भारतीय राजनीति के अग्रदूत राजनाथ सिंह के अभूतपूर्व विजय की प्रतीक्षा लखनऊ निवासियों के मन में उत्कृष्ट उत्साह और आशा के साथ हो रही है। उक्त वक्तव्य भाजपा नेता नीरज सिंह ने आज सुधीर एस. हलवासिया द्वारा लखनऊ कैन्ट में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में दिया उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का मूल्यांकन करेंगे तो आप सभी कमल का बटन ही दबाएंगे। 105 किलोमीटर की रिंग रोड बन जाने से विकास और रोजगार की अपार संभावनाएं फलीभूत होंगी ।राजनाथ ने 50 वर्षों के राजनीतिक कैरियर में बेदाग राजनीति की है इसलिए आप सभी से ही अपेक्षा है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कर ऐतिहासिक मतों से उन्हें जीत दिलाऐं।
उत्तर प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की राजनाथ सिंह का लखनऊ से इस बार अपनी सबसे बड़ी लोकसभा विजय होगी यह निश्चित है। इसके लिए हमें शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेना होगा। इस ऐतिहासिक जीत से न केवल लखनऊ के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के विकास को तेजी से गति मिलेगी।इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अटल जी ने जिन कार्यो को शुरू किया उसे राजनाथ सिंह ने विस्तार देते हुए आउटर रिंग रोड,एयरपोर्ट में नया टर्मिनल, पूरे शहर में फ्लाईओवर का नेटवर्क स्थापित कर लखनऊ की तस्वीर बदल दी है। लखनऊ के निवासियों ने तीसरी बार उन्हें 5 लाख से भी अधिक मतों से संकल्प लिया है।
इसी क्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा की भारत के सबसे बड़े राज्य की राजधानी होने के नाते लखनऊ एक तेजी से विकास कर रहा शहर है। हालांकि पहले से ही राजनाथ सिंह ने हमें आउटर रिंग रोड, विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन और श्रेष्ठतम से भी बेहतर नया हवाईअड्डा प्रदान किया है फिर भी लखनऊ वासियों को राजनाथ सिंह द्वारा आने वाले भविष्य में उम्मीद से अधिक मिलेगा। कार्यक्रम के आयोजक सुधीर एस. हलवासिया ने सभी पधारे प्रबुद्धजनों का धन्यवाद करते हुए कहा की हम सभी लखनऊवासियों के लिए राजनाथ सिंह की लोकसभा जीत की हैट्रिक एक ऐतिहासिक पल होगा जो लखनऊ को स्वर्णिम भविष्य की ओर द्रूत गति से ले जायेगा। इस कार्यक्रम में कई लोग भाजपा में शामिल भी हुए।
