लखनऊ : सीएम योगी की नाराजगी के बाद गौतमपल्ली थाने का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

लखनऊ : राजधानी के संवेदनशील गौतमपल्ली थाने में कथित अवैध वसूली और हिरासत में प्रताड़ना के आरोप सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह समेत पूरे थाने के दारोगा, सिपाही और अन्य स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया।

पुलिस लाइन से विपिन सिंह को थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि दो लोगों को फ्रॉड के आरोप में पकड़ा गया था। आरोप है कि दोनों को रातभर थाने में प्रताड़ित किया गया और अगली सुबह उनसे करीब 2.5 लाख रुपये की अवैध वसूली के बाद छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया एजुकेशन: मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, बच्चों को किया गया सम्मानित

शिकायत मिलने पर एसीपी हजरतगंज ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पूरे थाने के स्टाफ पर कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री आवास के बेहद करीब स्थित इस थाने में ऐसी घटना सामने आने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। 

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार थाने में नए स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले में आगे विभागीय जांच भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.