- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- TET अनिवार्यता के खिलाफ बलिया के शिक्षकों का दिल्ली कूच, रामलीला मैदान में होगा प्रदर्शन
TET अनिवार्यता के खिलाफ बलिया के शिक्षकों का दिल्ली कूच, रामलीला मैदान में होगा प्रदर्शन
बलिया : टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बलिया के हजारों शिक्षक शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह प्रदर्शन 4 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किया जा रहा है।
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और मंत्री डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि नियुक्ति के समय सभी आवश्यक प्रक्रिया और मानक पूरे करने वाले शिक्षकों पर बाद में टीईटी की अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक इस फैसले को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।
नेताओं ने कहा कि देशभर से शिक्षक दिल्ली में जुटेंगे और जब तक सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस और सार्थक समाधान नहीं निकालती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि बलिया से शिक्षक ट्रेन, बस और निजी वाहनों से बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।
