बलिया एजुकेशन: मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, बच्चों को किया गया सम्मानित

बलिया, रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी और प्रिंसिपल चन्द्रमोहन मिश्र ने छात्रों को अंकपत्र वितरित किए।

इस दौरान मेधावी एवं सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षाफल पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए और उन्होंने एक-दूसरे के साथ खुशी साझा की।

यह भी पढ़े - नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला: मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह दिन छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की पहचान का दिन है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों का भी ज्ञान दिया है।

प्रिंसिपल चन्द्रमोहन मिश्र ने छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.