बलिया में रिटायर्ड ATO धर्मनाथ गोस्वामी को Grand Farewell, भावुक हुआ विदाई समारोह

बलिया : जिला कोषागार में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सहायक कोषाधिकारी (ATO) धर्मनाथ गोस्वामी को सेवानिवृत्ति पर हनुमानगंज स्थित एक होटल में भव्य और भावुक विदाई दी गई। यह समारोह केवल एक Grand Farewell Ceremony नहीं, बल्कि उनके करीब 40 वर्षों की समर्पित सेवा को सम्मान देने का अवसर बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे के नेतृत्व में ट्रेजरी बलिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धर्मनाथ गोस्वामी तथा उनकी धर्मपत्नी सावित्री गोस्वामी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर किया। इसके बाद सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मानित करते हुए अपने साथ बिताए अनुभव और यादें साझा कीं।

यह भी पढ़े - बलिया में बनेगा महर्षि भृगु कॉरिडोर, 65 करोड़ की परियोजना को मिला आकार

समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब गोस्वामी जी को सम्मानित करने उनकी सासू मां फूलकुमारी मंच पर पहुंचीं। कांपते हाथों से उन्होंने अपने दामाद पर पुष्प बरसाए, जिसे देखकर पूरा सभागार भावुक हो उठा। इस दृश्य ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

धर्मनाथ गोस्वामी ने 14 मार्च 1987 को जिला कोषागार में बाबू के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। मूल रूप से बक्सर के डुमरांव निवासी गोस्वामी जी ने अपने सरल व्यवहार, दूरदृष्टि और सभी के प्रति सम्मानजनक रवैये से हर किसी का दिल जीता। सहायक कोषाधिकारी बनने के बाद भी वह सभी कर्मचारियों के प्रिय बने रहे।

समारोह में संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ बलिया के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, कोषागार संघ अध्यक्ष अवधेश यादव, कौशल उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, रमेश कुमार, सत्यभान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और परिवारजन मौजूद रहे।

सभी ने उनके सुखद, स्वस्थ और यादगार सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.