लखीमपुर खीरी : प्रेम कहानी का भयानक अंत: लखीमपुर में लिव इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी को मार डाला

लखीमपुर खीरी : फरधन थाना क्षेत्र के कोरैया चमरू निवासी अमित कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

लखीमपुर खीरी : फरधन थाना क्षेत्र के कोरैया चमरू निवासी अमित कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है.

कोरैया चमरू निवासी अमित कुमार (24) पुत्र रामचंद्र अंबाला में प्राइवेट नौकरी करता था। कहा जा रहा है कि अमित कुमार बिना शादी किए चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। चार साल पहले अमित और उसकी प्रेमिका घर छोड़कर चले गए। वह गुरुवार सुबह अंबाला से आया था। उसके साथ प्रेमिका रिंकी भी आई थी। घर लौटने के कुछ देर बाद ही अमित की हत्या कर दी गई।

अमित के पिता रामचंद्र ने बताया कि चार दिन पहले अंबाला में अमित और रिंकी के बीच मारपीट हुई थी। रिंकी अंबाला में किसी राम मिलन से चोरी-छिपे बात करती थी। अमित के मना करने पर प्रेमिका व राममिलन के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर कंपनी के मालिक ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया। नौकरी छूटने के बाद पैसे नहीं होने पर अमित ने घर फोन किया और पिता से 2 हजार रुपये मांगे। गुरुवार को रुपए पहुंचने के बाद ही वह घर आया, लेकिन यहीं प्रेमिका ने अपनी जान दे दी।

अमित का शव आंगन में खाट से बंधा मिला। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। गले में बंधे दुपट्टे का दूसरा सिरा खाट से बंधा था। कमरे में खाट पर तकिया पड़ा मिला, उस पर काफी मात्रा में थूक और लार लगा हुआ था। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक शराब का आदी था। आशंका है कि शराब के नशे में उसका गला घोंटा गया, फिर तकिए से उसका चेहरा दबा दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.