Lakhimpur Kheri News: मनौना धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में पलटी, महिला की मौत, 30 से ज्यादा घायल

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, सात की हालत गंभीर, बस में सवार थे 60 यात्री

लखीमपुर खीरी। मनौना धाम से दर्शन कराकर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस मंगलवार तड़के भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस के चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गोकन बरैंचा गांव के पास स्थित गौशाला के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में धौरहरा निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली धौरहरा क्षेत्र से एक निजी बस श्रद्धालुओं को लेकर मनौना धाम दर्शन के लिए गई थी। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे, सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे, तभी मोहम्मदी क्षेत्र में पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को मोहम्मदी सीएचसी भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने धौरहरा की रहने वाली कंचन लता तिवारी (30), पत्नी अशोक तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

सात गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें देशराज, रामरतन, पिंटू, संगीता, दुलरी देवी, कलावती और सुखराम शामिल हैं। कुछ घायलों को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल भी भेजा गया है।

हादसे के बाद लहरपुर (सीतापुर) निवासी बस चालक पिंकू मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 60 श्रद्धालु सवार थे। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.