Lakhimpur Kheri News: टॉफी के बहाने ले जाई गई आठ साल की बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: थाना फरधान क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची को गुरुवार दोपहर पड़ोस के एक युवक ने टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बच्ची के देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह बच्ची को एक ढाबे से सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फरधान क्षेत्र के नकहा पिपरी गांव निवासी मनोज कुमार की आठ साल की बेटी गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी नीरज शर्मा उसे टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया। जब बच्ची काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। रात आठ बजे तक भी बच्ची का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों को संदेह हुआ कि नीरज भी घर पर नहीं है। परेशान परिजनों ने थाना फरधान पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीमें गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रातभर कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।

आरोपी ढाबे से पकड़ा गया

शुक्रवार सुबह पुलिस ने थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में अंदेश नगर फॉर्म के पास एक ढाबे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी नीरज शर्मा भी वहीं मिला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है और वह स्पष्ट नहीं कर सका कि बच्ची को क्यों लेकर गया था।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी

सीओ सिटी ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, बिना अनुमति बच्ची को अपने साथ ले जाने के आरोप में नीरज शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : भरखरा चट्टी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी Ballia News : भरखरा चट्टी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखरा चट्टी के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत...
'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण
रथ यात्रा के अवसर पर 17 जुलाई को देशभर में रिलीज़ होगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'
बारिश के मौसम में फिट रहने के घरेलू नुस्खे: 'यादें' की स्टार कास्ट ने साझा किए हेल्थ सीक्रेट्स
'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, बोलीं देबचंद्रिमा सिंहा रॉय
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.