Lakhimpur Kheri News: पुलिस की कथित पिटाई से बिगड़ी किशोरियों की तबीयत, ठेले पर लादकर पहुंचाया गया अस्पताल

कुकरा (लखीमपुर खीरी)। मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज चौकी पर पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट में दो किशोरियों की तबीयत गंभीर हो गई। पीड़ित परिजन घायल किशोरियों को ठेले पर लादकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने एक किशोरी की हालत चिंताजनक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, एक गांव की युवती को भगाने के आरोप में युवक सौरभ की तलाश में पुलिस ने उसके परिवार को निशाने पर लिया। सौरभ की तीन बहनों—शालू (18), शालिनी (14) और वैशाली (13)—को महिला कांस्टेबल चारू पाठक और सुनीता द्वारा चौकी में पूछताछ के नाम पर कथित रूप से प्रताड़ित किया गया। मारपीट से किशोरियों के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया और किशोरियों को बुरी तरह पीटा। परिजन रामू के मुताबिक, उनका बेटा सौरभ 20 जनवरी से लापता है, और वह खुद भी इसकी सूचना पुलिस को दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पड़ोसी गांव की एक लड़की भी गायब है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने सौरभ पर केस दर्ज किया है।

सीएचसी बांकेगंज के फार्मासिस्ट ने वैशाली की हालत गंभीर बताई और तत्काल जिला अस्पताल भेजने की सलाह दी। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष मैलानी निराला तिवारी ने कहा, “परिवार जानबूझकर जानकारी छुपा रहा है। पुलिस सिर्फ पूछताछ कर रही थी, पिटाई के आरोप बेबुनियाद हैं।”

फिलहाल मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.