Lakhimpur Kheri News: पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

मितौली (लखीमपुर खीरी): पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मितौली कस्बे के एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने भाजपा सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

थाना मितौली क्षेत्र निवासी रजनीश श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रजनीश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353 और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है और इस तरह की आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.