Lakhimpur Kheri News: डग्गामार बसों के खिलाफ अनुबंधित बस मालिकों की कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी। जिले में विभिन्न रूटों पर डग्गामार बसों और वाहनों की बढ़ती संख्या से रोडवेज और अनुबंधित बसों की आय पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ये वाहन पुलिस चौकियों के सामने से ही सवारियां बैठाने और उतारने का काम करते हैं, जिससे अनुबंधित बस मालिकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी मुद्दे पर शुक्रवार को अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एआरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) को ज्ञापन सौंपा और अवैध बस संचालन पर रोक लगाने की मांग की।

डग्गामार बसों का संचालन प्रशासन की नाक के नीचे

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने बताया कि लखनऊ, गोला, धौरहरा समेत अन्य मार्गों पर दर्जनों डग्गामार बसें और छोटे वाहन अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। कई बार प्रशासन और शासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में यह संचालन पुलिस चौकियों और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों के सामने से जारी है। इसका सीधा असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है, जिससे अनुबंधित बस मालिकों को देयकों में कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

डग्गामार वाहनों पर रोक न लगी तो होगा विरोध

पदाधिकारियों ने एआरटीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध वाहनों पर पूर्ण रोक नहीं लगाई गई तो 30 जनवरी से सभी अनुबंधित बसों को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय लखीमपुर में खड़ा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक डग्गामार बसों का संचालन बंद नहीं होगा, तब तक अनुबंधित बसें कार्यालय प्रांगण में ही रहेंगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन निगम और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की होगी।

एआरएम से भी मुलाकात

इसके बाद पदाधिकारियों ने एआरएम से मुलाकात कर डग्गामार वाहनों की समस्या से अवगत कराया और इन पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग
लखनऊ, अगस्त 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स की ओर से आयोजित मेगा प्लांटेशन ड्राइव...
‘द फर्दर’ की ताकत अब असल दुनिया में दिखेगी: जेम्स वान ने ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ को लेकर खोले राज
13 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बन सकते हैं आप, अनिल कपूर ने दिखाया ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो
ड्रोन के लिए देश में ही तैयार होगी मजबूत बैटरी सप्लाई, बेंगलुरु में बनेगी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी
भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की नई साझेदारी की शुरुआत, विकास और संवाद पर रहेगा जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.