Lakhimpur Kheri News महाकुंभ में बिछड़ी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सकुशल घर पहुंची, परिवार में खुशी का माहौल

सिंगाही। महाकुंभ में अपने समूह से बिछड़ने के बाद सिंगाही कस्बे की 75 वर्षीय उमा सिंह परमार शुक्रवार देर रात सकुशल अपने घर लौट आईं। निघासन में वाहन की तलाश में खड़ी वृद्धा को नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने अपनी कार से उनके घर तक पहुंचाया। घर पहुंचते ही परिजनों ने उन्हें गले से लगा लिया और खुशी से झूम उठे।

महाकुंभ में स्नान के दौरान बिछड़ीं

बुधवार को सिंगाही कस्बे के मोहल्ला छावनी से 70 श्रद्धालुओं का एक समूह महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गया था। इस यात्रा में उमा सिंह परमार (निवासी सिंगाही छावनी वार्ड-10) भी शामिल थीं। 20 फरवरी को संगम में स्नान के बाद सभी यात्री समूह बनाकर वापस लौट रहे थे, तभी पिलर संख्या 158 के पास भीड़ अधिक होने के कारण उमा सिंह अपने साथियों से बिछड़ गईं।

खोया-पाया केंद्र से मिली मदद

समूह के साथियों ने उन्हें खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला, तो खोया-पाया केंद्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर, उमा सिंह परमार भी सेक्टर नंबर 4 स्थित लेटे हनुमान मंदिर के पास भटक गईं। मंदिर से बाहर आने पर जब उन्हें अपने साथी नजर नहीं आए, तो उन्होंने खोया-पाया केंद्र जाकर मदद मांगी।

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने उनकी मदद की और निजी वाहन से उन्हें प्रयागराज सिविल बस स्टेशन पहुंचाया। वहां से वह लखनऊ कैसरबाग पहुंचीं और फिर बस से निघासन आईं।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने घर तक छोड़ा

निघासन बस स्टैंड पर उमा सिंह सिंगाही जाने वाले वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी वहां से गुजर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने उमा सिंह परमार को अपनी गाड़ी में बैठाया और सकुशल उनके घर पहुंचाया।

परिवार में खुशी का माहौल

जैसे ही उमा सिंह परमार घर पहुंचीं, परिवार के लोग उन्हें गले लगाकर भावुक हो गए। परिजनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार और आसपास के लोगों में खुशी और राहत का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.