लखीमपुर खीरी: एक ही रात में दो दुकानों में चोरी, लाखों का सामान गायब

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र के चहमलपुर स्थित किसान सेवा केंद्र और उसके करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

किसान सेवा केंद्र से लैपटॉप, बैटरी और नकदी चोरी

थाना फरधान के गांव नरदवल निवासी अमित कुमार सिंह, जो नवीन खुशहाली किसान सेवा केंद्र (यूए एग्रो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड) में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि रात में चोरों ने उनके केंद्र का ताला तोड़ दिया। दुकान से लैपटॉप, इन्वर्टर और बैटरी, लिसेंटा 100 ग्राम के 11 पैकेट, नकदी चोरी कर ली गई।

हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान पार

चोरों ने किसान सेवा केंद्र से करीब 200 मीटर दूर स्थित गांव रुखिया निवासी प्रदीप वर्मा की हार्डवेयर दुकान का भी शटर तोड़ दिया। दुकानदार प्रदीप वर्मा के मुताबिक, चोर लाखों रुपये का सामान और नकदी ले गए।

गांव में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

सुबह एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.