लखीमपुर-खीरी: निघासन में मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

लखीमपुर-खीरी। थाना निघासन के गांव खरवहिया निवासी एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव शनिवार की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। परिवार के लोग हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और छानबीन कर रही है।

गांव खैरहनी में शिवपूजन (22) पुत्र मुनेश चम्पावत मजदूरी करने गया था। शुक्रवार शाम चार बजे वह घर वापस आया था। उसके बाद उसे गांव का ही धीरज बुलाकर कहीं बाइक से लेकर चला गया। परिवार वालों ने बताया कि वहीं पर जुआ खेला, जिसमे कोई विवाद हो गया।  

आरोप है कि हत्यारों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और रुपए भी छीन लिए। हत्या करने के बाद रात में शव घर के बाहर डालकर भाग निकले। परिवार के लोग सुबह जब सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उसका शव पड़ा मिला। उसकी होंठ पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो भाइयों में सबसे छोटा था।

खबरें और भी हैं

Latest News

महिला लुक में दिखे कृष्णा भारद्वाज, बोले- विग और गहने भारी थे, लेकिन किरदार निभाने में खूब आया मज़ा महिला लुक में दिखे कृष्णा भारद्वाज, बोले- विग और गहने भारी थे, लेकिन किरदार निभाने में खूब आया मज़ा
मुंबई : सोनी सब का लोकप्रिय शो 'यादें' अपनी भावनात्मक और मनोरंजक कहानियों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर...
48 घंटे में खुली लूटकांड की परतें, सगी भाभी निकली मास्टरमाइंड; मायके वालों संग रची थी साजिश
84 वर्षीय पिता की अनदेखी पड़ी भारी, महिला IAS ने तीन बेटों को भेजा जेल
प्रेमिका के साथ जा रहे पति की कार से वाइपर पकड़कर लटकी पत्नी, 100 मीटर तक घिसटने का आरोप
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा : लखनऊ के 55 केंद्रों पर 1.35 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 1626 पुलिसकर्मी तैनात
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.