UP: प्रेमी को पाने की चाहत में बन गई अपराधी, आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को चाकू से गोदा, गिरफ्तारी के पीछे की यह कहानी

कानपुर में पति का कत्ल करने वाली पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार।

कानपुर में पति का कत्ल करने के बाद पत्नी और प्रेमी ने शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। लेकिन शव अभी तक बरामद नहीं हो सका।

कानपुर: कानपुर के गुजैनी थानाक्षेत्र में आशनाई में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने प्रेमिका और प्रेमी को गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पत्नी ने सुमन यादव ने अपने प्रेमी राजेश कुमार के साथ बीते 22 सितंबर को पति संजय यादव के साथ मिलकर चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद शव को गुजैनी नहर में फेंक दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े, मृतक की साइकिल व मोबाइल बरामद हुआ।

गुमराह करने को पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

यह भी पढ़े - बलिया में चेतावनी के बाद भी कमियां बरकरार, CDO ने चार कर्मचारियों का वेतन रोका

संजय यादव उर्फ अग्रेतरपाल की हत्या करने वाली उसकी पत्नी सुमन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रावतपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। ताकि किसी को भी उस पर कोई शक न हो।

यह है पूरा मामला

मूलरूप से फरुर्खाबाद के नगला बहादुर गांव निवासी तुलाराम ने बताया कि उसके बेटे संजय उर्फ अग्रेतरपाल की शादी वर्ष 2004 में छिबरामऊ के बहादुरपुर गांव निवासी सुमन से हुई थी। संजय व सुमन के दो बच्चे बेटी तनु (13)व बेटा देवेश (16) है। संजय चार वर्ष पूर्व पत्नी सुमन व बेटी तनु को लेकर कानपुर आया था, जहां रावतपुर में किराए का मकान लेकर वह रहता था।

संजय गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था, जबकि सुमन दादा नगर स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करती थी। इस दौरान सुमन की मुलाकात गुजैनी मायापुरम निवासी राम उर्फ राजेश से हुई। इस दौरान दोनों के बीच में प्रेम संबंध हो गए। दो माह पूर्व संजय गुड़गांव से नौकरी छोड़कर शहर आ गया। संजय के लौटने के बाद दोनो का मिलना-जुलना मुश्किल हो गया। इसके बाद सुमन व राजेश ने मिलकर संजय की हत्या की साजिश रच डाली। 26 सितंबर को राजेश संजय को शराब पिलाने के बहाने अपने घर ले गया और संजय के नशे में होने के बाद उसके गले में चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1,000–1,053 रुपये तय क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1,000–1,053 रुपये तय
लखनऊ। भारत की प्रमुख कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल (सीएंडआई) रिन्यूएबल एनर्जी प्रदाता कंपनी क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड ने अपने...
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई दिल्ली पहुंचे, 20 फरवरी को देंगे कीनोट संबोधन
अदाणी पोर्ट्स और मार्सेईल फॉस पोर्ट के बीच रणनीतिक समझौता, भारत–यूरोप कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.