PM Modi in Kanpur: 'कनपुरिया रंग' में रंगे मोदी ने जीत लिया शहर का दिल

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जब कानपुर पहुंचे, तो उनके भाषण और अंदाज़ में पूरी तरह ‘कनपुरिया रंग’ देखने को मिला। उन्होंने न केवल बार-बार कानपुर का नाम लिया, बल्कि शहर की पहचान से खुद को जोड़ते हुए जनता का दिल भी जीत लिया।

कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में जब मोदी मंच पर भाषण के लिए खड़े हुए, तो “मोदी-मोदी” के जोरदार नारों से माहौल गूंज उठा। एक मिनट तक वे मुस्कुराते खामोश खड़े रहे और बोले, “आज तो कानपुर में ज़बरदस्त उत्साह है।”

यह भी पढ़े - Kanpur News : मई महीने का मुफ्त राशन वितरण 24 अप्रैल से 8 मई तक

www-parakhkhabar-com-683a97c0d5116.jpg

उन्होंने शहर की विकास योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि मेट्रो और एलीवेटेड ट्रैक से अब चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और सेंट्रल स्टेशन जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कानपुर को स्वतंत्रता संग्राम की धरती बताते हुए सेना को सलाम किया। पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा, “दुश्मन कहीं भी हो, हौँक दिया जाएगा।” इस पर मैदान तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने दावा किया कि सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की गुहार लगानी पड़ी, और सीज़फायर की पहल भी पाकिस्तान ने ही की।

www-parakhkhabar-com-683a97c0ecb70.jpg

मोदी ने पहलगाम हमले में शहीद हुए कानपुर के लाल शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उसकी शहादत का दर्द और आक्रोश पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए देखा।

कानपुर के डिफेंस, लेदर और होजरी उद्योगों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री बोले, “कानपुर का पुराना गौरव लौट रहा है।” उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि परिवारवादी सरकारों की अनदेखी से उद्योगों का पलायन हुआ, लेकिन अब डबल इंजन सरकार नई विकास गाथा लिख रही है।

सभा में लाल साड़ी पहने, मांग में सिंदूर भरी महिलाएं ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाती दिखीं, जिनके हाथों में ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर और झंडे थे। वहीं, मुस्लिम समुदाय की टोलियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।

मोदी ने भावनात्मक जुड़ाव और विकास के वादों के जरिए कानपुरवासियों का दिल छू लिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.