कानपुर देहात डबल मर्डर में बड़ी कार्रवाई: एसपी ने आठ पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

कानपुर देहात: कानपुर के गजनेर थाना क्षेत्र के निनायां शाहजहांपुर गांव में विवादित जमीन पर पिकअप खड़ी करने को लेकर हुए संघर्ष में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दो सगे भाइयों की हैलट अस्पताल में मौत हो गई। 

जानकारी पर गांव पहुंचे एडीजी जोन, आईजी रेंज, डीएम व एसपी ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लापरवाही पर एसपी ने गजनेर थाने के आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 

निलंबित होने वालों में पूर्व इंस्पेक्टर संजेश कुमार, चौकी प्रभारी पामा कौशल कुमार, दारोगा बिसुन लाल, हेड कांस्टेबिल अमर सिंह, रविंद्र सिंह,  कमल सोनकर, सिपाही नरेश प्रजापति, बृजेंद्र पाल शामिल है। वहीं डीएम ने कानूनगो के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

रामवीर का गांव के ही मोहनलाल शुक्ला से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवादित जमीन पर रामवीर लोहार ने कालोनी बनाने के लिए निर्माण सामग्री एकत्र की थी। वहां मोहन लाल अपनी पिकअप खड़ी किया करते थे। गुरुवार रात दोनों में संघर्ष हो गया। मारपीट में रामवीर व उनके भाई सत्य नारायण, रामवीर की पत्नी मधु, पुत्र सोनू व दीनू तथा पुत्री काजल घायल हो गई। रामवीर व सत्यनारायण की अस्पताल में मृत्यु हो गई।

विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौत हुई है। मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही बरतने पर आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है...,बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी कानपुर देहात।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.