- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- कानपुर: प्रेमिका से मुलाकात के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जानें क्या है पूरा मामल...
कानपुर: प्रेमिका से मुलाकात के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जानें क्या है पूरा मामला
कानपुर। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने पर उससे मिलने युवक कल्याणपुर गया और वहीं पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलने पर परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पता चलने पर लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और पक्की कर दी थी। 30 नवंबर को शादी भी होनी है। इसी बीच बेटे को इसकी जानकारी हो गई और वह 12 नवंबर को युवती से मिलने कल्याणपुर गया, वहीं उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलने पर परिजन उसे गंभीर हालत में हैलट ले गए।
जहां इलाज के दौरान 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई। परिवार का सहारा बने बड़े बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
