Kanpur News: कमरे में मिला दरोगा का शव, काफी समय से चल रहे थे बीमार, चौबेपुर थाने में थे तैनात

कानपुर के चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा का कमरे में शव मिला।

कानपुर के चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा का कमरे में शव पड़ा मिला। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कानपुर: चौबेपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक शिवबीर सिंह यादव (56) का शव बुधवार सुबह कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह थाने में रूटीन मीटिंग के दौरान उपस्थित न होने पर मोबाइल से जब संपर्क किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

जिसके बाद सिपाही उनके कमरे पर जानकारी के लिए पहुंचा। जहां दरवाजा अंदर से बंद था। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल, एडीसीपी लखन लाल व एसीपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

मूलरूप से ग्राम तड़वा बिकु, अजीतमल, जनपद औरैया निवासी उप निरीक्षक शिववीर सिंह यादव करीब डेढ़ वर्ष से चौबेपुर थाने में तैनात थे। वह थाना परिसर स्थित आवास में न रहकर बेला क्रासिंग स्थित ब्रह्म नगर मोहल्ले में नीरज पांडे के मकान में किराए का कमरा लेकर अकेले ही रह रहे थे। मंगलवार रात वह सोने के लिए कमरे में गए थे। जहां बुधवार सुबह वह मृत अवस्था मे मिले।

मृतक दारोगा के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि दरोगा काफी समस से अस्वस्थ्य चल रहे थे। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.