- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- Kanpur News: पति-पत्नी के विवाद में सोशल मीडिया बना हथियार, ननद की तस्वीरें पोस्ट कर की अभद्र टिप्पण...
Kanpur News: पति-पत्नी के विवाद में सोशल मीडिया बना हथियार, ननद की तस्वीरें पोस्ट कर की अभद्र टिप्पणी
On
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम आवास विकास में पति-पत्नी के विवाद ने नया मोड़ ले लिया। मामला न्यायालय में पहुंचने के बाद पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर ननद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणियां कीं। जब पति ने इस पर आपत्ति जताई तो भाई-बहन ने उसे धमकाया। पीड़ित युवक ने नौबस्ता थाने में पत्नी और साले के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस मामले में नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं
Latest News
07 Oct 2026 18:52:31
फिरोजाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
