आईआईटी कानपुर के सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, ‘फेलियर महसूस कर रहा हूँ’

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन स्थित विजय इंक्लेव में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक चौधरी (25) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से कोठड़ी, जलगांव (महाराष्ट्र) का निवासी था और पिछले दो वर्षों से आईआईटी कानपुर में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक, दीपक अपने फ्लैट में अकेले रहता था। सोमवार को जब उसने दोस्तों की कॉल रिसीव नहीं की तो वे चिंतित होकर उसके फ्लैट पहुंचे। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां दीपक का शव पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा– “मैं पढ़ नहीं पा रहा हूँ और खुद को असफल महसूस कर रहा हूँ। पापा-मम्मी, मुझे माफ कर देना।”

फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट से साफ होता है कि दीपक मानसिक तनाव से जूझ रहा था। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.