Jaunpur News: स्कूटी से घर लौट रही अध्यापिका की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर: स्कूटी से घर लौट रही अध्यापिका की मौत तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षा जगत भी इस घटना से स्तब्ध है।

घटना खुटहन थाना क्षेत्र के मेढा गांव निवासी दीपा सिंह (44) पत्नी अशोक सिंह की है, जो लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया धाम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं।

शुक्रवार को विद्यालय से घर लौटते समय, जब वह हमजा चिश्ती बाबा दरगाह, सिपाह के पास पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दीपा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन
कानपुर, अगस्त 2026: भारत की पारंपरिक हैंडलूम विरासत को आधुनिक पहचान देने की दिशा में काम करते हुए रामराज कॉटन...
सोनी सब के ‘यादें’ में हुईं दिग्गज अभिनेत्री उषा बचानी की एंट्री, निभाएंगी ‘आई साहेब’ का किरदार
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ला रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर करेंगे होस्ट; 5 सितंबर से होगा प्रीमियर
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव
‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने शूटिंग के बीच लिया चाय-पकौड़ों का मज़ा, सेट पर हुआ जमकर धमाल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.