Jaunpur News: बेकाबू कार खाई में पलटी, किन्नर की मौत, चालक घायल

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। प्रयागराज से लौटते समय रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किन्नर की जान चली गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के पास हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक किन्नर की पहचान अंजली (30) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से असम की रहने वाली थी और बीते 15 वर्षों से सराय रुस्तम गांव में किन्नर शकीला के साथ रह रही थी। अंजली रविवार को प्रयागराज से लौट रही थी, तभी पांडेयपुर के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

हादसे में अंजली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोदहूं गांव निवासी ड्राइवर अंबुज मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.