- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- जौनपुर
- बीएसए ने फल वितरित न करने वाले 85 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन
बीएसए ने फल वितरित न करने वाले 85 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन
On
जौनपुर : फल का वितरण नहीं करने वाले 85 प्रधानाध्यापकों का वेतन बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने अवरूद्ध कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। बीएसए ने सम्बंधित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि फल वितरण न किये जाने का कारण एवं वर्तमान माह में फल वितरण कराते हुए साक्ष्य सहित आख्या बीईओ के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बुधवार को परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, कम्पोजिट विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम के तहत बच्चों में वितरित होने वाले फल की जांच बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल के निर्देश पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने की। इसमें पाया गया कि 85 प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने जुलाई से अक्तूबर माह तक फल का वितरण नहीं किया था। बीएसए ने ऐसे प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का दिसम्बर माह का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध कर दिया है।
बीएसए ने बताया कि सभी विद्यालयों में फल वितरण के लिए लगातार धनराशि भेजी जा रही है। शासन की ओर से संचालित फ्लेग्निप मध्यान्ह भोजन योजना के तहत अतिरिक्त पौष्टिक आहार फल वितरण में घोर लापरवाही बरती गयी है। यह कार्य दायित्यों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। जिसके कारण बच्चों को फल नहीं मिल पा रहा है। बच्चों को फल वितरण न किए जाने के आरोप में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अवरुद्ध किया गया है।
खबरें और भी हैं
कानपुर में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, एक संदिग्ध हिरासत में
By Parakh Khabar
विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा
By Parakh Khabar
Latest News
18 Mar 2026 07:12:14
अहमदाबाद। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
