बालू खदान में काम कर रहे कर्मी की मौत, शव को दफनाया

जालौन। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्दा के समीप यमुना किनारे मौरंग की खदान संचालित हो रही है। जहां पर तरीबुल्दा मोहल्ले का ही 16 वर्षीय प्रकाश निषाद उक्त मौरंग खदान में काम करता था। गुरुवार की देर रात वह खदान में ही था। तभी एक मौरंग से भरा ट्रक पलट गया। उसके नीचे दबने से प्रकाश की मौत हो गई।इसके बाद मामला तूल न पकडे तो खदान संचालक के गुर्गों ने युवक के शव को खदान के पास ही गढ्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया। जब इसका विरोध हुआ तो दफन शव को निकलवाया गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह मृतक के परिजन व उसके घर की महिलाएं कोतवाली पहुंचीं।

जहां पर उन्होंने कोतवाली का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया और उसके बाद आक्रोशित महिलांए, बच्चों सहित दुर्गा मंदिर के सामने हाइवे पर बैठ गईं। हाइवे जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि उनकी बेटे का शव मंगवाया जाए। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ देवेन्द्र पचौरी व कोतवाल कामता प्रसाद ने लोगों को समझाने मे जुटे हैं लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News : शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, दिवंगत रसोईया के परिजन को दी आर्थिक सहायता

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.