Hardoi News: हरदोई के चार सरकारी डॉक्टरों का तबादला, दो को आजमगढ़ और वाराणसी भेजा गया

हरदोई। प्रदेश में तैनात पीएमएचएस (समूह-ख) एलोपैथिक डॉक्टरों के स्वेच्छिक तबादलों के तहत शासन ने 50 चिकित्सकों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. पवन कुमार अरुण द्वारा जारी आदेश में हरदोई जिले में तैनात चार डॉक्टरों के नाम भी शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार, 100 बेड अस्पताल में तैनात डॉ. सुरजीत (एमबीबीएस) का तबादला 100 संयुक्त चिकित्सालय लालगंज, आजमगढ़ में किया गया है। वहीं, 100 बेड अस्पताल में कार्यरत डॉ. विवेक कुमार वर्मा (एमबीबीएस) को सीएमओ वाराणसी के अधीन भेजा गया है।

इसके अलावा, सीएमओ हरदोई के अधीन कार्यरत डॉ. मोहम्मद मुस्लिम अंसारी (एमबीबीएस) का तबादला सीएमओ मऊ तथा डॉ. धर्मेंद्र कुमार (एमबीबीएस) का तबादला सीएमओ आजमगढ़ के अधीन किया गया है।

बताया गया है कि इन सभी डॉक्टरों ने स्वयं तबादले के लिए आवेदन किया था, जिसके आधार पर शासन ने स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.