Hardoi Accident: तिलक समारोह में जा रहे एक बाइक सवार की मौत,दूसरा घायल 

हरदोई: बीच रास्ते में हुए हादसे में मुंडेर गांव से फर्रुखाबाद तिलक में शामिल होने जा रहे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक ज़ख्मी हो गया,जिसे फर्रुखाबाद के डा.राममनोहर लोहिया हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि शुक्रवार को पाली थाने के मुंडेर निवासी सकटे की पुत्री का तिलक था,सकटे के नाते-रिश्तेदार और गांव के लोग तिलक चढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। गांव निवासी 35 वर्षीय योगेश वहीं के भोले के साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा था। उसी बीच रास्ते में राजेपुर थाना इलाके में पुल के पास पहुंचते ही एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार योगेश और भोले दोनों ज़ख्मी हो गए। इसका पता होते ही वहां तमाम राहगीर रुक गए,आनन-फानन में दोनोें बाइक सवारों को पास की सीएचसी पहुंचाया जा रहा था,लेकिन उसी बीच योगेश की रास्ते में मौत हो गई। जबकि भोले को फर्रुखाबाद के डा.राममनोहर लोहिया हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। खेती-किसानी करने वाला योगेश अपने तीन भाइयों में बड़ा था,उसके तीन बच्चे है। हादसे की खबर सुनते हई मुंडेर में मौत का मातम बरपा हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.