हरदोई में शादी के 5 दिन बाद डॉक्टर अर्पिता की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिली लाश

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी के महज 5 दिन बाद ही नवविवाहिता डॉक्टर अर्पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में मिला, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

15 साल के प्यार का दुखद अंत

डॉ. अर्पिता और उनके पति अंकित वाजपेई की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी। दोनों ने 15 साल तक एक-दूसरे से प्यार किया और हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन किसे पता था कि यह रिश्ता महज 5 दिन ही चल पाएगा।

घटना के दिन अर्पिता सुबह नहाने के लिए बाथरूम गईं, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आईं। जब घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। अर्पिता बाथरूम में मृत पड़ी थीं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना से परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं। 15 साल की मोहब्बत के बाद बनी यह जोड़ी कुछ ही दिनों में टूट गई। पति और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.