हमीरपुर: परिवार ने प्यार में डाला अडंगा तो प्रेमी के पास पहुंची युवती, पुलिस ने लगाई गुहार

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पिछले 21 अक्टूबर को अंतर्जातीय प्रेमी को माता-पिता के उत्पीड़न से परेशान होकर घर से भागी युवती ने मंगलवार को एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें प्रेमी के साथ अंतर जातीय प्रेम-विवाह करने की बात कही है। साथ ही पुलिस से कहा है कि बालिग है उसे व उसके प्रेमी और परिवार को परेशान न किया जाए।

युवती ने इस मामले में दो वीडियो वायरल किए हैं। कहा प्रेमी से मिलने पर उसके माता पिता ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसके प्रेमी को जान से मरवा देने की धमकी दी है। इसी के बाद वह पिछले 21 अक्टूबर को घर से अपने प्रेमी के साथ चली है। युवती ने अब वीडियो जारी कर प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई है कि वह पूरी तरह बालिग है। कहा प्रेमी को लेकर घर में सभी की जानकारी हो गई है।

यह भी पढ़े - Ballia News : अकोल्ही गांव में आग का कहर, पांच झोपड़ियां जलकर राख; दो लोग झुलसे

कहती है गांव के ही वर्मा बिरादरी के युवक धर्मपाल से प्रेम करती है इसलिए उसे शादी करने से रोका गया और इसी के चलते उसे प्रताड़ित करना शुरू किया गया। इसीलिए उसे घर से भागना पड़ा। वीडियो जारी कर कहा कि वह उसी के साथ शादी करेगी। बालिग है और इसके लिए उसके प्रेमी के परिजनों को परेशान न किया जाए। इस संबंध में फिलहाल पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.