- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- सास-बहू के शव फंदे से लटकते मिले, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सास-बहू के शव फंदे से लटकते मिले, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
गोंडा (इटियाथोक)। जिले के लक्ष्मणपुर लाल नगर गांव में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब सास और बहू के शव अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटकते मिले। बहू का शव घर के अंदर कमरे में और सास का शव पास के गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है लेकिन घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
गांववालों ने दीवार तोड़कर दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि कुछ देर बाद घर से थोड़ी दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में छोटका देवी का शव भी पेड़ से लटकता मिला। एक साथ दो मौतों ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया।
मौके पर एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, सीओ सदर राजेश सिंह, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस अधिकारियों ने परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ठोस कारण का खुलासा नहीं हो सका।
थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संगीता की आत्महत्या की पुष्टि हुई है और संभवतः बहू की मौत का सदमा सास बर्दाश्त नहीं कर सकीं, इसलिए उन्होंने भी जान दे दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस संबंध में अब तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
